फूलपुर: मिट्टी डालने से नाली जाम, जल निकासी ठप; प्रधान और दुकानदार के बीच हुई नोकझोंक
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अम्बारी बाजार स्थित फूलपुर रोड पर एक भवन की भराई के लिए डाली गई मिट्टी से सड़क किनारे बनी नाली पूरी तरह जाम हो गई है इसके कारण जल निकासी व्यवस्था बाधित हो गई है बरसात के मौसम में जलभराव की आशंका से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है ।