बीना: ग्रामीणों के विरोध के बाद नई सब्जी मंडी में डाला जा रहा कचरा, सीएमओ बोले- पुलिस को भेजा पत्र
Bina, Sagar | Jul 15, 2025 नगरीय क्षेत्र में एबी इंफ्रा कंपनी के द्वारा नगर से कचरा एकत्रित कर ग्राम कुरुआ में स्थित कचरा प्लांट में डाला जाता था। लेकिन कुछ दिनों से ग्रामीण कचरा एकत्रित करने से मना कर कचरा प्लांट का विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर एसडीएम से लेकर नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष लेकर उपाध्यक्ष व पार्षद भी ग्रामीणों को समझाइए दे चुके हैं। लेकिन ग्रामीण तैयार नहीं है।।