बीना: हरदा पुलिस के विरोध में क्षत्रिय समाज व करणी सेना ने सर्वोदय चौराहे पर किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Jul 15, 2025 हरदा में क्षत्रिय समाज के छात्रावास में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज एवं करणी सेना ने सर्वोदय चौराहा पर प्रदर्शन किया और हरदा पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। मंगलवार करीब 12:00 बजे हुए प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अंबरपंथी को ज्ञापन सोपा है और हरदा में हुई घटना को लेकर न्यायिक जांच की मांग की है।