बीना: सर्वोदय चौराहे पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद
Bina, Sagar | Jul 14, 2025 शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वोदय चौराहे पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा है। सोमवार करीब 1:00 बजे से शुरू हुए धरना प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश के चलते खराबी फसलों की राहत राशि देने सहित अन्य मांगे प्रशासन के समक्ष रखी हैं।