जगाधरी: यमुनानगर के छोटे मॉडल टाउन से एक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, सीसीटीवी घटना भी आई सामने।
यमुनानगर के छोटे मॉडल टाउन में आज एक एक्टिवा चोरी हो गई । दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को यह चोर बड़ी ही सफाई से चला कर भाग गया । वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी साफ नजर आ रहा है की एक युवक एक्टिवा को चुरा कर भाग रहा है । फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है।ओर मामला दर्ज कर इस चोर की पहचान की जा रही है ।