HAPUR DESK : हापुड़। गिरधारी नगर में कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने की वारदात में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। थाना हापुड़ नगर और थाना हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश श्याम उर्फ श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
पुलिस के अनुसार बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू किया और आसपास के थानों को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस भी सक्रिय हो गई और ग्राम गोदी के निकट दोनों टीमों ने बदमाश को घेर लिया।
पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फा�
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2026