बिल्सी: बिल्सी सीएचसी पर मॉक ड्रिल के जरिए आग से बचाव के तरीके सिखाए गए, किया गया जागरूक
Bilsi, Budaun | Jun 27, 2026 लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। इसी क्रम में शनिवार को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आपातकालीन स्थितियों से निपटने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक 'फायर मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया। इस ड्रिल के माध्यम से अस्पताल स्टाफ और आम जनता को आग लगने पर त्वरित बचाव और नियंत्रण के तरीके सिखाए गए।