अलवर: बहरोड़ में आंधी-बारिश से मौसम बदला, लोगों को उमस से मिली राहत
Alwar, Alwar | Jun 15, 2026 बहरोड़। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक धूल भरी आंधी चली, जिससे आधे घंटे तक विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां टूटीं और अस्थाई छप्पर उड़ गए। तीन बजे आंधी थमने के बाद घने बादलों से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया।