बांका: अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद सख्त, माइकिंग से दी जा रही चेतावनी
Banka, Banka | Jun 30, 2026 शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद ने अभियान की तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर मंगलवार की सुबह 11 बजे ई-रिक्शा के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है।नगर परिषद के पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने बताया कि बांका शहर में जल्द ही अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाएगा।