बीरपुर: मुरादपुर बहियार में पंपसेट कक्ष का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, तार काटे गए
वीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर बहियार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के पंपसेट कक्ष का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर पंपसेट ले जाने में सफल नहीं हो सके, लेकिन विद्युत आपूर्ति का तार काट देने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है।पीड़ित किसान खुशीलाल राय ने गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे थाना में आवेदन देकर गश्ती बढ़ाने की मांग की है।