बांका: भितिया के पास वाहन जांच में उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता, ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद
Banka, Banka | May 24, 2026 बांका उत्पाद विभाग ने रविवार की सुबह करीब 8 बजे वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भीतिया के समीप एक ऑटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। इस दौरान मौके पर मौजूद तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई।