हुज़ूर: मिसरोद इलाके में एक दूसरी कक्षा के छात्र का शव मिला कुएं में, जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 भोपाल में 4 दिन से लापता बच्चे का शव आज कुए में मिला है। 17 मार्च को दूसरी कक्षा का छात्र अभय लोधी क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो देर रात तक परिजनों ने तलाश की। बाद में मिसरोद थाने पहुंचकर बच्चे के लापता होने की सूचना दी। आज पुलिस ने मिसरोद इलाके में एक कुएं से एक बच्चे के शव को निकाला है उसकी पहचान अभय लोधी के रूप में हुई हैं|