हुज़ूर: भोपाल में एक इंजीनियर द्वारा चोरी के किए गए समान का वीडियो हुआ वायरल
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर की ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चुराने की आदत की पोल उसकी पत्नी ने ही खोल दी। पत्नी ने पति के चोरी किए गए सामान के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, साथ ही रेलवे पुलिस से भी शिकायत कर दी। वहीं अब मामले की जांच की जा रही है।