पूरनपुर: तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन #jansamasya
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों की गेहूँ खरीद सहित अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि खुटार रोड पूरनपुर में स्थित आधुनिक कृषक बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूँ की खरीद न कर के गिल ट्रेडर्स के माध्यम से गेहूं की खरीद की जा रही है।