पूरनपुर: नगर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, पहलगाम की घटना के मद्देनज़र पुलिस अलर्ट
पूरनपुर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ विक्रम दहिया के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था को देखा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।