रतनगढ़ के पास पुलिस-मुठभेड़ में गांधी नगर के दो आरोपी घायल, अवैध हथियार बरामद
कुरुक्षेत्र, 17 जून। गांधी नगर में दो युवकों पर फायरिंग करने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मंगलवार देर रात नैशनल हाईवे-44 पर गांव रतनगढ़ के पास मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान टोनी निवासी गांधी नगर और कपिल निवासी छोटा बाजार, थानेसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह गांधी नगर के पास कार सवार युवकों ने अमन निवासी कीर्ति नगर और प्रिंस निवासी गांधी नगर पर गोलीबारी की थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से 5 खाली खोल और कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की थी।
अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस टीम शाहाबाद �