महोबा: कबरई में पानी के लिए हाहाकार,टैंकर आते ही मचती है पानी लेने की होड़,तकरीबन 10 मोहल्ले झेल रहे पेयजल समस्या #jansamasya
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 कबरई कस्बे में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। करीब 35 हजार आबादी सिर्फ 6 टैंकरों के भरोसे है। टैंकर पहुंचते ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और कुछ ही मिनटों में टैंकर खाली हो जाता है। कई मोहल्लों में हैंडपंप सूख चुके हैं। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।