तरबगंज: तरबगंज के गिरधरपुर नागनाथ पुरवा में सर्पदंश से नवविवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
तरबगंज क्षेत्र के गिरधरपुर नागनाथ पुरवा में रविवार देर रात नवविवाहिता सरिता पत्नी सुरेश को विस्तर सही करते समय बेड के नीचे बैठे नाग ने डस लिया तथा वहीं पास में स्थित बिल में छिप गया। परिजन उसे आननफानन में तरबगंज निजी अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया गया जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। चार माह पहले उसकी शादी हुई थी।