धनौरा: गजरौला के कई स्थानों पर होली के मद्देनज़र खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
अमरोहा जिला अधिकारी के आदेश अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने गजरौला के कई स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम के अधिकारी विनय अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, कुलदीप दीक्षित, अरविंद कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार आदि अधिकारियों ने बताया है की होली के मध्य नजर मिलावटी सामान बेचने वालों पर छापेमारी की जा रही है और उन पर कार्रवाई हो रही है।