धनौरा: भूमि के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
मंडी धनौरा मंगलवार की देर रात भूमि विवाद में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व क्रय विक्रय समिति के चैयरमेन गौरव अग्रवाल के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। दूसरी ओर थाने पहुंचे भाजपाइयों ने पुलिस पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। कार्रवाई को तहरीर दे दी गई थी।