धनौरा: गांव आशापुरा में तेज हवा के कारण मकान पर गिरा पेड़, तीन बच्चे और पशु दबे; हजारों का हुआ नुकसान
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के आशापुरा गांव में तेज हवाओं के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। एक पेड़ गिरने से एक गरीब परिवार का घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में घर की दीवार और टिन शेड टूट गया। घटना उस समय हुई जब स्कूल से लौटे बच्चे घर में खाना खा रहे थे। पेड़ गिरने से तीन बच्चे और दो पशु मलबे में दब गए।