धनौरा: गजरौला में निर्मल फाइबर फैक्ट्री के सामने पिकअप बिजली पोल से टकराई, अनियंत्रित होकर पलटी, चालक व परिचालक घायल
गजरौला नेशनल हाईवे किनारे स्थित निर्मल फाइबर फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार पिकअप बिजली पोल से टकराई अनियंत्रित होकर पलटी, चालक व परिचालक घायल हजारों का नुकसान, पिकअप के चालक मुशाहिद ने बताया है कि वह अपनी पिकअप में अंगूर लेकर मेरठ जा रहा था। गजरौला हाईवे पर निर्मल फाइबर फैक्ट्री के सामने उसकी पिकअप बिजली पोल से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।