धनौरा: गजरौला नगर पालिका में बोर्ड की बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित की गई
गजरौला में नगर पालिका परिषद में चली आ रही वर्चस्व की जंग अभी थमी नहीं है। यही वजह रही कि पालिका बोर्ड की बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। बृहस्पतिवार को 12 बजे पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने गजरौला में पालिका बोर्ड की बैठक आहूत की थी। पालिकाध्यक्ष स्वयं निर्धारित समय पर दफ्तर आ गई थीं।