संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के घमसिरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
@inc_uttarpradesh @cmoffice_up @kaushambipolice @kaushambilive @kaushambilive