देहरादून: उत्तराखंड की रजत जयंती पर धामी मंत्रिमंडल में बदलाव, मंत्रियों में भी हो सकता है परिवर्तन
उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती की वर्षगांठ से पहले पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल बदला हुआ दिखाई पड़ेगा। मंत्रिमंडल में सदस्यों की वर्तमान संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ में फेरबदल भी तय है। मंत्रिमंडल में रिक्त पांच में से तीन से चार स्थान भरे जा सकते हैं, जबकि दो से तीन मंत्रियों को फेंटा जा सकता है।