जगाधरी: रसूलपुर में लड़के से मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहने के मामले में 8 लड़कों पर मामला दर्ज
रसूलपुर के जितेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार 11:00 बजे 8 लोग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की है। जितेश ने बताया कि वह मंगलवार को घर लौट रहा था तो रास्ते में रोक कर एक लड़के ने अपने साथियों के साथ उससे मारपीट की और उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी पुलिस ने आठ लड़कों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है