जगाधरी: केल गांव में बिजली ट्रांसफार्मर से 200 लीटर तेल हुआ चोरी, एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज
एसडीओ अजीत कुमार की शिकायत पर बुधवार 11:30 बजे पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। एसडीओ ने बताया कि मंगलवार की रात को कोई चोर बिजली के ट्रांसफार्मर का 200 लीटर तेल चोरी कर ले गया है। जिसकी जानकारी कर्मचारियों ने होने दी थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।