जमुई: सदर अस्पताल के इमरजेंसी से गायब रहे डाक्टर, बिना इलाज के लौटे कई मरीज, बाद में डीएस ने मरीजों का किया इलाज
Jamui, Jamui | Aug 23, 2024 सरकार की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सदर अस्पताल जमुई में पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। यहां हमेशा कभी इमरजेंसी तो कभी ओपीडी से चिकित्सा के गायब रहने का मामला सुर्खियां बनी रहती है।इसी कड़ी में शुक्रवार की दोपहर दो बजे से सदर अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी से चिकित्सक गायब रहे और शाम 4 बजे तक एक भी चिकित्सक नहीं पहुंचे।