Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

घैलाढ़: आनंदपुर पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर मधेपुरा न्यायालय में पेश किया

Ghailarh, Madhepura | Jul 30, 2026
परमानंदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी सुपौल जिले के लोकहा थाना क्षेत्र के मोकना गांव के श्याम कुमार एवं सौरव कुमार वार्ड नंबर 11 निवासी को गिरफ्तार किया 10 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस अभी रक्षा में 30 जुलाई के दिन के 3:00 बजे मधेपुरा के न्यायालय में दोनों कारोबारी को पेश किया न्यायालय ने दोनों कारोबारी को जेल भेज दिया

MORE NEWS

🔴 लैब मैनेजर की ह त्या
*****************
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया वार्ड-1 निवासी मौर्या लैब के मैनेजर बाबू साहब (24) की अपराधियों ने ह त्या कर दी। बुधवार शाम उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे धान के खेत में बोरे में बंद मिला। शव के गले पर काला निशान था, जबकि मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने सदर थाना में आवेदन देकर मनी कुमार, उसकी पत्नी पूजा कुमारी, संदीप कुमार, नयन कुमार, दिनेश यादव को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन सुबह में मनी कुमार, संदीप कुमार और पूजा कुमारी ने लगातार फोन कर बाबू साहब को अपने घर बुलाया। पहले उन्होंने जाने में असमर्थता जताई, लेकिन बार-बार आग्रह किए जाने पर करीब 10 बजे बाइक से घर से निकल गए। दोपहर बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से बोरे में बंद शव मिलने की जानकारी मिली। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाबू साहब का मनी कुमार के साथ पैसों का लेन-देन था। पत्नी ने आशंका जताई है कि नामजद आरोपियों ने 5 से 7 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ह त्या की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के पास मौजूद करीब आठ लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और चांदी का ब्रेसलेट भी गायब है। 
सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 लैब मैनेजर की ह त्या ***************** मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया वार्ड-1 निवासी मौर्या लैब के मैनेजर बाबू साहब (24) की अपराधियों ने ह त्या कर दी। बुधवार शाम उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे धान के खेत में बोरे में बंद मिला। शव के गले पर काला निशान था, जबकि मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने सदर थाना में आवेदन देकर मनी कुमार, उसकी पत्नी पूजा कुमारी, संदीप कुमार, नयन कुमार, दिनेश यादव को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन सुबह में मनी कुमार, संदीप कुमार और पूजा कुमारी ने लगातार फोन कर बाबू साहब को अपने घर बुलाया। पहले उन्होंने जाने में असमर्थता जताई, लेकिन बार-बार आग्रह किए जाने पर करीब 10 बजे बाइक से घर से निकल गए। दोपहर बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से बोरे में बंद शव मिलने की जानकारी मिली। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाबू साहब का मनी कुमार के साथ पैसों का लेन-देन था। पत्नी ने आशंका जताई है कि नामजद आरोपियों ने 5 से 7 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ह त्या की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के पास मौजूद करीब आठ लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और चांदी का ब्रेसलेट भी गायब है। सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 30, 2026

🔴 हर-हर महादेव🔱 के जयघोष के बीच सिंहेश्वर में श्रावणी मेले का शुभारंभ
************
सिंहेश्वर (मधेपुरा)। बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ हुआ। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया तथा बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित समारोह में मंदिर न्यास समिति ने अतिथियों को शॉल, पौधा और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिंहेश्वरनाथ धाम की महिमा त्रेता युग से जुड़ी है और राज्य सरकार इसके विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि धाम के विकास पर 90 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विधायक प्रो. रमेश ऋषिदेव ने मेले के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया, जबकि एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कांवरियों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया।

कार्यक्रम का संचालन बीडीओ ज्योति गामी ने किया तथा अंत में बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
📹 Murari Kumar Singh

🔴 हर-हर महादेव🔱 के जयघोष के बीच सिंहेश्वर में श्रावणी मेले का शुभारंभ ************ सिंहेश्वर (मधेपुरा)। बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ हुआ। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया तथा बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित समारोह में मंदिर न्यास समिति ने अतिथियों को शॉल, पौधा और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिंहेश्वरनाथ धाम की महिमा त्रेता युग से जुड़ी है और राज्य सरकार इसके विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि धाम के विकास पर 90 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विधायक प्रो. रमेश ऋषिदेव ने मेले के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया, जबकि एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कांवरियों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ ज्योति गामी ने किया तथा अंत में बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 📹 Murari Kumar Singh

Ghailarh, Madhepura | Jul 30, 2026

🔴 मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में प्रस्तावित एसटीपी-कम-एफएसटीपी (Sewage Treatment Plant-cum-Faecal Sludge Treatment Plant) के निर्माण को लेकर स्थानीय भूस्वामियों और लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को वार्ड के 50 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार को सौंपकर भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व प्रस्तावित स्थल पर पुनर्विचार करने की मांग की। 
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में प्रस्तावित एसटीपी-कम-एफएसटीपी (Sewage Treatment Plant-cum-Faecal Sludge Treatment Plant) के निर्माण को लेकर स्थानीय भूस्वामियों और लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को वार्ड के 50 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार को सौंपकर भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व प्रस्तावित स्थल पर पुनर्विचार करने की मांग की। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल

मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया।

आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है।

दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया। आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है। दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026

🔵 मानदेय नहीं तो टीकाकरण नहीं" - पशु मैत्री संघ का FMD राउंड-7 के बहिष्कार का ऐलान

पिछले 10 सालों से बिना मानदेय काम कर रहे पशु मैत्री और टीकाकर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बिहार राज्य पशु मैत्री संघ ने साफ कह दिया है कि जब तक सरकार मासिक मानदेय लागू नहीं करती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 का टीकाकरण कार्य शुरू नहीं होगा।

पत्र में क्या कहा गया?

संघ ने पत्र में लिखा है कि पिछले लगभग 10 वर्षों से विभाग के निर्देश पर टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य का काम निष्ठापूर्वक किया जा रहा है। लेकिन आज तक न तो नियमित मासिक मानदेय मिला है और न ही कोई स्थायी व्यवस्था।

"बिना मासिक मानदेय के लगातार कार्य करना अब हमारे लिए अत्यंत कठिन हो गया है। हमारी एकमात्र प्रमुख मांग है कि सभी पशु मैत्री और टीकाकर्मियों के लिए शीघ्र मासिक मानदेय लागू किया जाए" - पत्र में कहा गया।

बहिष्कार की चेतावनी

सबसे बड़ी बात, संघ ने चेतावनी दी है:
"जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 के टीकाकरण कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। जब तक मासिक मानदेय लागू नहीं होगा, तब तक टीकाकरण कार्य प्रारंभ नहीं होगा।"

क्या है FMD टीकाकरण?

FMD यानी खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं की घातक बीमारी है। राउंड-7 का टीकाकरण इसी महीने शुरू होना था। ऐसे में पशु मैत्री संघ के इस बहिष्कार से राज्य भर में पशुपालकों को परेशानी हो सकती है।

संघ ने विभाग से अनुरोध किया है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी सेवा दे सकें।
📹 Murari Kumar Singh

🔵 मानदेय नहीं तो टीकाकरण नहीं" - पशु मैत्री संघ का FMD राउंड-7 के बहिष्कार का ऐलान पिछले 10 सालों से बिना मानदेय काम कर रहे पशु मैत्री और टीकाकर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बिहार राज्य पशु मैत्री संघ ने साफ कह दिया है कि जब तक सरकार मासिक मानदेय लागू नहीं करती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 का टीकाकरण कार्य शुरू नहीं होगा। पत्र में क्या कहा गया? संघ ने पत्र में लिखा है कि पिछले लगभग 10 वर्षों से विभाग के निर्देश पर टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य का काम निष्ठापूर्वक किया जा रहा है। लेकिन आज तक न तो नियमित मासिक मानदेय मिला है और न ही कोई स्थायी व्यवस्था। "बिना मासिक मानदेय के लगातार कार्य करना अब हमारे लिए अत्यंत कठिन हो गया है। हमारी एकमात्र प्रमुख मांग है कि सभी पशु मैत्री और टीकाकर्मियों के लिए शीघ्र मासिक मानदेय लागू किया जाए" - पत्र में कहा गया। बहिष्कार की चेतावनी सबसे बड़ी बात, संघ ने चेतावनी दी है: "जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक पूरे बिहार में FMD राउंड-7 के टीकाकरण कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। जब तक मासिक मानदेय लागू नहीं होगा, तब तक टीकाकरण कार्य प्रारंभ नहीं होगा।" क्या है FMD टीकाकरण? FMD यानी खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं की घातक बीमारी है। राउंड-7 का टीकाकरण इसी महीने शुरू होना था। ऐसे में पशु मैत्री संघ के इस बहिष्कार से राज्य भर में पशुपालकों को परेशानी हो सकती है। संघ ने विभाग से अनुरोध किया है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी सेवा दे सकें। 📹 Murari Kumar Singh

Ghailarh, Madhepura | Jul 29, 2026