सूरजगढ़: कजरा बाजार में रेलवे फाटक में फंसा ट्रक, 40 मिनट तक रेल परिचालन बाधित
मंगलवार को कजरा बाजार रेलवे समपार फाटक पर एक बड़ा ट्रक अचानक फस गया. जिससे रेल परिचालन लगभग 40 मिनट प्रभावित रहा.घटना पूर्वाह्न 6.30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक ट्रक कजरा सोलर पावर प्लांट का सामान लेकर जा रही थी. रेल ट्रैक पर ही ट्रक का इंजन बंद हो गया. जो लगातार प्रयास के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रहा था. ट्रैक्टर की मदद से ट्रक को रेल ट्रैक से हटाया गया.