ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्या, 52 में से 6 शिकायतों का निस्तारण किया
ऊँचाहार तहसील सभागार में शनिवार की दोपहर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 52 शिकायती पत्र आये, जिसमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फरियादियों की समस्या सुनी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अन्य अधिकारी मौजूद रहे।