बिछिया: जगनाथर बाईपास पर चलते ट्रक पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा, चालक-परिचालक सुरक्षित
अंजनिया चौकी क्षेत्र में आज 1 मई दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया l एनएच 30 पर रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा है एक ट्राला ग्राम जगन्नाथऱ के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया l बताया जा रहा है कि चलते ट्राला के ऊपर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिरा पड़ा l पेड़ गिरने से ट्राला का इंजन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया l और वाहन सड़क पर ही रुक गया