फरीदाबाद: सेक्टर 12 क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने देसी कट्टे सहित आरोपी को सेक्टर 78 से किया काबू
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से फज्जीपुर चौक सेक्टर-78 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को बल्लबगढ़ रेलवे स्टेशन से लाया थाl