बहराइच: शिव नगर तिराहा से चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने शिव नगर तिराहा से एक अभियुक्त जो की चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी के माल के बेचने से प्राप्त नगद रुपए 5000 भी बरामद किए गए हैं। जिसके बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।