मंडला: गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहंती ने की बचाव की अपील
Mandla, Mandla | May 5, 2026 का मौसम अपने चरम पर है और बढ़ती तपिश के साथ लू लगने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को शाम 5:00 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर डीजे मोहंती ने आमजन से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है। अत्यधिक समय तक धूप में रहने से लू लग सकती है। इसके लक्षणों में तेज सिरदर्द,चक्कर आना, अधिक प्यास लगना, शरीर में पानी की कमी शामिल है।