भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुगम व समावेशी निर्वाचन के तहत दिव्यांग जन व वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा जिला स्तर पर जिला स्तरीय कमेटी (डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन) व विधानसभा स्तर पर विधानसभा स्तरीय कमेटी (एसेम्बली कॉन्स्टीटूएंसी कमिटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन) का गठन किया है।
जिले के सभी 5 विधानसभा में जो
दिव्यांग जन मतदाता हैं उसमें से visually impaired मतदाताओं की संख्या 3845, Locomotive मतदाताओं की संख्या 8541, speech Hearing मतदाताओं की संख्या 2043 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 4307 है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बनी जिला स्तरीय कमेटी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्ष, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक
सुरक्षा कोषांग - सह- निःशक्तता कल्याण
पदाधिकारी, बांका,जिला कल्याण पदाधिकारी, बांका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, बांका,
एवं अंगिका नया सवेरा, गैर सरकारी संस्था को सदस्य बनाया गया है।
जिले के सभी पांच विधान सभा क्षेत्रों में संबंधित ईआरओ की अध्यक्षता में विधान सभा स्तरीय कमेटी बनाया गया है, जिसमे संबंधित प्रखंड व नगर निकाय क्षेत्र के अधिकारियों को बतौर सदस्य बनाया गया है। बताया गया है कि उक्त कमेटी को पीडब्लूडी मतदाताओं को चिह्नित करने, उनका नाम मतदाता सूची में निबंधन कराने व निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहज भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर उसका संपादन व अनुश्रवण करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में थर्ड जेंडर एवं दिव्यांगजनों को चिन्हित करते हुए पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी से दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थियों की सूची प्राप्त कर सभी पात्र लाभार्थियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
87 views | Banka, Bihar | Sep 8, 2026