भादरा: घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला और मारपीट, गोगामेडी पुलिस ने दर्ज किया मामला
भादरा के गांव घेऊ में 63 वर्षीय मन्नी देवी पर घर में घुसकर चाकू से हमला और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। महिला के अनुसार पहले आरोपितों ने गाली-गलौच कर धमकी दी, फिर सिंघां उर्फ सुरेंद्र, पूनम, सुमन व अजय घर में घुस आए, जहां पूनम ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए, बाद में फिर धमकी दी। गोगामेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।