वारासिवनी: नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक गरबा से लेकर विसर्जन बाद कार्यक्रम तक बनी रूपरेखा - संजय सिंह कछवाहा
नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड की बैठक में महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा कोलकाता के कलाकार तैयार कर रहे हैं। गरबा में पास से प्रवेश होगा और लक्की कूपन ड्रॉ भी होगा। विसर्जन बाद कलाकार के कार्यक्रम को लेकर चर्चा जारी है।