सुपौल: डीएम सावन कुमार ने निर्माणाधीन बकौर-भेजा पुल का निरीक्षण किया, समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया
Supaul, Supaul | Feb 7, 2026 आज शनिवार के दोपहर करीब 2 बजे सुपौल जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौर में निर्माणाधीन बकौर-भेजा पुल का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं संवेदक (ठेकेदार) से निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और सुरक्षा मानकों की बारीकी से