इस्लामनगर अलीगंज: एकरामा निवासी पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाते हुए SP से न्याय की गुहार लगाई
जमुई में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है।एकरामा निवासी ममता कुमारी ने चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सेवे निवासी आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में छोड़ देने का आरोप लगाते हुए SP को आवेदन दिया। पीड़िता ने मंगलवार को 9 बजे बताया कि शेखपुरा कोर्ट में मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और वर्ष 2023 में पंचमंदिर में शादी की।