बुरहानपुर: निजी अस्पताल में युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल संचालक घायल, परिजनों का हंगामा, वीडियो वायरल
बुरहानपुर के लालबाग रोड पर स्थित निजी अस्पताल की छत पर जैनाबाद निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि अस्पताल संचालक एवं पूर्व सिविल सर्जन भी गंभीर घायल होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत पर सूचना पर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने समय रहते स्थिति को काबू कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।