राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने बाड़गांव में लगाई रात्रि चौपाल, किसानों से की चर्चा
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को रात 8:00 बजे करीब बाड़गांव में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों और किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले भी मौजूद रहे।