सफीपुर: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत; उन्नाव में क्षत-विक्षत शव की पहचान नहीं हो सकी
Safipur, Unnao | Sep 27, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पीखी गांव के पास शारदा नहर के समीप करीब 10:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।