सदर: वाराणसी में संपूर्ण समाधान दिवस पर 247 शिकायतें आईं, 10 का मौके पर निस्तारण किया गया
वाराणसी के राजातलाब तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। कार्यक्रम में 247 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 10 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।