पिंड्रा: वाराणसी में उर्वरक कालाबाजारी रोकने के लिए 39 केन्द्रों पर छापेमारी, तीन केन्द्रों को जारी किए गए नोटिस
वाराणसी में किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में बुधवार और गुरुवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 39 केन्द्रों पर छापेमारी की गई। वहीं 23 केंद्रों से नमूने इकट्ठे किए गए। इसके साथ ही साथ तीन दुकान बंद मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया।