तालबेहट: बार थाना क्षेत्र के तुर्का गांव में कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्का गांव में कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, उक्त मामले में पुलिस ने बताया मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है, और आगे की कारवाई जारी है।