कोतमा: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिजुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की साफ सफाई
Kotma, Anuppur | Jun 8, 2026 मोदी सरकार के 12 वर्ष की सफलता के उपलक्ष में सोमवार 11:00 बजे बिजली नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने साफ-सफाई अभियान चलाते हुए यहां स्वच्छता कार्यक्रम किया साथ ही मंदिर परिसर में ही पौधारोपण का कार्य भी किया गया इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षद उपस्थित रहे।