नागौर: कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने गोचर भूमि पर कृषि उपज मण्डी की भूमि आवंटन के आदेश को निरस्त करने की मांग की
Nagaur, Nagaur | Dec 23, 2024 गोचर भूमि पर कृषि उपज मण्डी की भूमि आवंटन के आदेश को निरस्त करने की मांग करने पहुंचे कलेक्ट्रेट। सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब सारंग बासनी के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। बताया कि खाता संख्या 1 के खसरा नं. 38 की गौचर भूमि को सरपंच के द्वारा अनापति पत्र जारी किया गया जो कि बिना ग्रामीणों की सहमति से दिया गया।