नागौर: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक का हुआ आयोजन, कलेक्टर रहे मौजूद
Nagaur, Nagaur | Dec 23, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बैठक के साथ ही सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को तुरंत समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।