नागौर: नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Nagaur, Nagaur | Dec 23, 2024 नागौर सहित आसपास के क्षेत्र में आज सोमवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं आसमां में भी बादल छाए। इसी को लेकर मौसम विभाग ने भी नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश की संभावना जताई है । साथ ही सर्दी का असर बढ़ने की भी चेतावनी जारी की है।